गौतम तिन्नानूरी के निर्देशन में बनी किंगडम 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज होते ही ट्विटर (अब X) पर #Kingdom ट्रेंड करने लगा। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन कहानी और क्लाइमैक्स को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। फैंस इसे career-best performance बता रहे हैं, पर साथ में यह भी कह रहे हैं कि फिल्म एक बार देखने लायक है।

किंगडम फिल्म की खूबियां: क्या है देखने लायक?
विजय की दमदार परफॉर्मेंस:
ट्विटर पर हजारों यूजर्स ने माना कि यह देवरकोंडा के करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग है। एक यूज़र ने लिखा, “Vijay was simply brilliant. कुछ सीन्स में उनकी बॉडी लैंग्वेज और इमोशन्स ने रोंगटे खड़े कर दिए।”एक्शन सीक्वेंस और म्यूजिक:
किंगडम का एक्शन शानदार है और बैकग्राउंड म्यूजिक, जो अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, फिल्म का टोन काफी ऊंचा करता है।फर्स्ट हाफ है शानदार:
पहले हाफ में स्क्रीनप्ले टाइट है, हर सीन में थ्रिल बना रहता है, और मिशन से जुड़ी बातें दर्शकों को बांधकर रखती हैं।
किंगडम मूवी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं: ट्विटर पर क्या चल रहा है?
“Vijay is back with a bang! यह उनका बेस्ट रोल है।”
“Kingdom में एक्शन से लेकर इमोशन तक सब है, लेकिन कहानी में कुछ नया नहीं है।”
“फिल्म की विजुअल क्वालिटी कमाल की है। खासकर बैकग्राउंड स्कोर दमदार है।”
कहां चूक गई किंगडम?
रूटीन क्लाइमैक्स और कम सरप्राइज़:
कई दर्शकों को फिल्म का एंडिंग प्रिडिक्टेबल और थका देने वाला लगा। उनका मानना है कि फिल्म ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती।इमोशनल कनेक्शन की कमी:
कुछ फैंस ने कहा कि फिल्म दिल को छूने वाली नहीं लगी। एक यूज़र ने ट्वीट किया, “Vijay और Satyadev तो शानदार हैं, पर बाकी किरदार कमजोर हैं।”टिपिकल स्पाई ड्रामा:
कई दर्शकों को ऐसा लगा कि फिल्म में वही पुरानी स्पाई-थ्रिलर फॉर्मूला अपनाया गया है, जिसे हमने पहले भी देखा है।
किंगडम फिल्म से जुड़ी जरूरी जानकारी
स्टार कास्ट: विजय देवरकोंडा, सत्यदेव कंचरणा, भाग्यश्री बोर्से, मनीष चौधरी, बाबुराज
निर्देशक: गौतम तिन्नानूरी
निर्माता: नाग वामसी और साई सौजन्या
म्यूजिक: अनिरुद्ध रविचंदर
शैली: एक्शन थ्रिलर, स्पाई ड्रामा
क्या आपको देखनी चाहिए किंगडम?
अगर आप विजय देवरकोंडा के फैन हैं और एक्शन मूवीज़ पसंद करते हैं, तो किंगडम एक बार देखी जा सकती है। लेकिन अगर आप कहानी में नयापन या गहराई ढूंढते हैं, तो यह फिल्म आपको उतना प्रभावित नहीं कर पाएगी।



Leave a Reply