फिश वेंकट

फिश वेंकट : मछलियां बेचने वाले से टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता का निधन हो गया

टॉलीवुड के लोकप्रिय हास्य अभिनेता फिश वेंकट का हाल ही में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी और लीवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिश वेंकट
फिश वेंकट

संघर्ष से भरी जिंदगी: मछलियां बेचते हुए गुजारा किया बचपन

मुंगलामपल्ली वेंकटेश, जिन्हें हम ‘फिश वेंकट’ के नाम से जानते हैं, का जन्म 3 अगस्त 1971 को आंध्र प्रदेश के मछिलीपट्टनम में हुआ था। उनका परिवार बाद में हैदराबाद आकर बस गया। उन्होंने मूसीराबाद की सब्ज़ी मंडी में मछलियां बेचकर जीवन यापन किया। उनके इसी पेशे के कारण उन्हें ‘फिश वेंकट’ नाम मिला।

तीसरी कक्षा तक पढ़ाई, लेकिन फिल्मों का जबरदस्त जुनून

वेंकट ने केवल कक्षा 3 तक ही पढ़ाई की, लेकिन उन्हें सिनेमाओं के प्रति गहरी दीवानगी थी। इसी लगन और जुनून ने उन्हें फिल्मी दुनिया की ओर खींचा।

श्रीहरि और वीवी विनायक ने दिलाया सिनेमा में पहला मौका

उनका पहला कदम फिल्मी दुनिया में दिवंगत अभिनेता श्रीहरि की मदद से पड़ा। इसके बाद निर्देशक वीवी विनायक ने उन्हें फिल्मों में अभिनय का अवसर दिया। उन्होंने 2002 में आई फिल्म ‘आदि’ में दमदार संवाद “एक बार जांघ पर मार छोटू” से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

गब्बर सिंह से लेकर 100 से अधिक फिल्मों तक का सफर

गब्बर सिंह’ जैसी हिट फिल्मों में अपने खास कॉमेडी टाइमिंग से उन्होंने सभी को हँसने पर मजबूर किया। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में हास्य कलाकार, खलनायक और सह कलाकार के रूप में काम किया। तेलंगाना की बोली, अद्वितीय हाव-भाव और हास्य अभिव्यक्ति उनकी पहचान बन गई।

किडनी की बीमारी बनी मौत की वजह

वेंकट को किडनी फेल्योर की समस्या थी। वे पिछले कई महीनों से डायलिसिस करवा रहे थे। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी, लेकिन समय पर डोनर नहीं मिलने के कारण उनकी हालत और बिगड़ गई, और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।

टॉलीवुड ने खोया एक शानदार कलाकार

उनके निधन पर टॉलीवुड की कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई। फिश वेंकट का संघर्ष और सफलता आज भी हर छोटे कलाकार के लिए एक मिसाल है।

प्रेरणा देता है फिश वेंकट का जीवन

मछलियों की दुकान से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में हास्य का सितारा बनने तक का सफर फिश वेंकट ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *