केरल की सच्ची घटना पर आधारित मलयालम फिल्म “JSK: Janaki V v/s State of Kerala” अब Zee5 और OTTplay Premium पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। सुरेश गोपी और अनुपमा परमेश्वरन अभिनीत यह कोर्टरूम ड्रामा लगातार सुर्खियों में है। आइए जानते हैं क्यों दर्शकों के बीच यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है.

JSK: Janaki V v/s State of Kerala: न्याय के लिए जंग
फिल्म की कहानी है जनाकी विघ्याधरन की, जो एक बेंगलुरु की आईटी प्रोफेशनल हैं और त्योहार के अवसर पर अपने कस्बे लौटती हैं। वहां उनके साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती है, जिसके चलते वो न्याय की तलाश में कोर्ट का दरवाजा खटखटाती हैं। केस के दौरान वकील डेविड एबल डोनोवन (सुरेश गोपी) बचाव पक्ष की ओर से आते हैं और कोर्ट में लगातार सवाल-जवाब, तर्क-वितर्क और बहसें होती हैं। जनाकी का संघर्ष भारतीय न्याय प्रणाली की खामियों और समाज में पीड़ित महिलाओं की स्थिति को सामने लाता है। अनुपमा परमेश्वरन ने जनाकी की भूमिका में बेहतरीन अभिनय किया है, वहीं सुरेश गोपी ने अपने दमदार संवादों से वकील का किरदार जीवंत कर दिया है.
JSK-CBFC विवाद: नाम के कारण टकराव
फिल्म का टाइटल सबसे बड़ी वजह बना चर्चा का। पहले इसका नाम सिर्फ “Janaki” था, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) ने धार्मिक कारणों की वजह से इसे मंजूरी नहीं दी। मेकर्स और CBFC के बीच कोर्ट में लंबा संघर्ष चला। अंतत: टाइटल में बदलाव हुआ और फिल्म में कहीं-कहीं जनाकी का नाम म्यूट किया गया, जिसके बाद फिल्म को सेंसर प्रमाणपत्र मिला। आखिरकार, 17 जुलाई 2025 को यह थिएटर में रिलीज़ हुई और 15 अगस्त की आधी रात के बाद Zee5 और OTTplay Premium पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई.
JSK कलाकार और निर्देशन
सुरेश गोपी (वकील डेविड)
अनुपमा परमेश्वरन (जनाकी)
श्रुति रामचंद्रन
असकर अली
बैजू संतोष
माधव सुरेश (सुरेश गोपी के बेटे)
निर्देशन और पटकथा लिखी है प्रवीण नारायणन ने, जिन्होंने इस सामाजिक मुद्दे को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है.
क्यों देखें ये फिल्म?
मजबूत कोर्टरूम ड्रामा, जो न्याय प्रणाली की चुनौतियों पर रोशनी डालती है।
असली घटनाओं से प्रेरित, महिलाओं के संघर्ष और भावनाओं को महसूस करने का मौका देती है।
सुरेश गोपी और अनुपमा परमेश्वरन की शानदार एक्टिंग
मल्टीपल लैंग्वेज ऑप्शन – हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम.
अपनी राय साझा करें!
अगर आपने यह फिल्म देखी है या कोर्टरूम ड्रामाज आपको पसंद हैं, तो अपने विचार, समीक्षा या सुझाव नीचे कमेंट में जरूर बताएं। आपके अनुभव दूसरे पाठकों के लिए मार्गदर्शन बन सकते हैं।



Leave a Reply