Mahindra BE 6 Batman Edition डार्क एंड हीरोइक डिजाइन
महिंद्रा ने वार्नर ब्रदर्स और DC कॉमिक्स के साथ मिलकर BE 6 Dark (Batman Edition) इलेक्ट्रिक SUV पेश की है। इसका सैटिन ब्लैक एक्सक्लूसिव बॉडी कलर, फ्रंट डोर पे कस्टम बैटमैन डिकैल्स, टेलगेट पर डार्क नाइट बैज और फेंडर, बम्पर व रिवर्स लैंप पर बैटमैन लोगो इसे अलग पहचान देते हैं। 19-इंच (आप्शनल 20-इंच) व्हील्स के हब कैप्स पर भी बैटमैन की साइन है। ब्रेक्स और स्प्रिंग्स का अल्केमी गोल्ड फिनिश लुक SUV को सुपरहीरो जैसा लुक देता है।

एक्सक्लूसिव इंटीरियर्स
इसी थीम के साथ इंटीरियर में भी नयापन है। डैशबोर्ड पर ब्रश्ड अल्केमी प्लेट एक्सक्लूसिव एडिशन नंबर दिखाती है। चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल, गोल्डन एक्सेंट्स के साथ, ड्राइवर कॉकपिट में प्रीमियम फील देती है। सीट्स में भी गोल्ड डीटेल्स और डार्क नाइट बैज मिलता है। स्टीयरिंग व्हील, कंट्रोलर, EPB और की फॉब तक में बैटमैन का लोगो है, जिससे SUV का पूरा केबिन सुपरहीरो स्टाइल में सजता है।
दमदार बैटरी और रेंज
BE 6 Batman Edition Mahindra के Pack Three वेरिएंट पर आधारित है। इसमें 79kWh बैटरी पैक है, जो ARAI के अनुसार एक बार चार्ज में 682km तक चल सकती है। इसके इलेक्ट्रिक मोटर से 286hp की ताकत और 380Nm पीक टॉर्क मिलती है, जिससे रफ्तार, परफॉर्मेंस और सुरक्षा शानदार रहती है।
लिमिटेड एडिशन व प्राइस
यह SUV सिर्फ 300 यूनिट्स तक सीमित है। इसकी बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी और डिलीवरी ‘बैटमैन डे’ (20 सितंबर) से मिलेगी। ₹27.79 लाख की कीमत पर भारतीय युवा और ऑटो फैंस के लिए यह एक शानदार कलेक्टर SUV है।
Disclaimer:
यह ब्लॉग केवल सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यहाँ दी गई सभी जानकारियाँ NDTV, Mahindra और अधिकृत ऑटोमोबाइल वेबसाइट्स से ली गई हैं। किसी भी निर्णय से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।



Leave a Reply