NEET PG 2025 परीक्षा गाइड

NEET PG 2025 परीक्षा गाइड: रिपोर्टिंग टाइम, दस्तावेज़ और दिशा-निर्देशों की पूरी लिस्ट, ताकि न हो कोई गलती

NEET PG 2025 परीक्षा: कब बंद होंगे सेंटर के गेट, क्या है रिपोर्टिंग टाइम, कौनसे दस्तावेज़ अनिवार्य हैं? परीक्षा के दिन किन गलतियों से बचें, एडमिट कार्ड से लेकर परीक्षा के दिशा-निर्देशों तक की पूरी जानकारी यहां पढ़ें, ताकि आखिरी वक्त पर कोई परेशानी न हो।

NEET PG 2025 परीक्षा गाइड
NEET PG 2025 परीक्षा गाइड

NEET PG 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) 3 अगस्त 2025 को NEET PG परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और NBEMS द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

NEET PG 2025 – परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री नियम

परीक्षा केंद्र के गेट 8:30 AM पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर एंट्री प्वाइंट की पहचान कर लें ताकि अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।

दस्तावेज़ और एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए रंगीन प्रिंटेड एडमिट कार्ड (A4 साइज, सफेद पेपर पर) का दो पेज़ का प्रिंट लाना अनिवार्य है।
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) भी साथ लाना होगा।
  • यदि कोई उम्मीदवार दवाइयां, मेडिकल डिवाइस या फेस मास्क ले जाना चाहता है, तो उसे डॉक्टरी प्रमाण पत्र साथ में रखना जरूरी है।

NEET PG 2025 परीक्षा केंद्र में किन चीजों पर पाबंदी है?

परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पेन, पेंसिल, रफ पेपर, पानी की बोतल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त वर्जित है। केवल डायबिटिक या गर्भवती महिलाओं को जांच के बाद सीमित मात्रा में खाने-पीने की चीजें पारदर्शी पाउच में ले जाने की अनुमति दी जा सकती है। कैलकुलेशन के लिए डिजिटल नॉर्मल कैलकुलेटर कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध कराया जाएगा।

NEET PG 2025 बायो ब्रेक और अनुशासन नियम

पंजीकरण प्रक्रिया के बाद परीक्षा शुरू होने तक किसी भी बायो ब्रेक की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की अनुचित वस्तु ले जाने या नकल करने की कोशिश पर परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

एडमिट कार्ड और परीक्षा प्रारूप

NBEMS ने 31 जुलाई 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। परीक्षा में कुल 200 मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन होंगे, जिनके चार विकल्प होंगे। प्रश्न पत्र MBBS पाठ्यक्रम के अनुसार पांच ग्रुप (A, B, C, D, E) में बंटा होगा, हर ग्रुप में 40 सवाल पूछे जाएंगे।

अंतिम मिनट के सुझाव

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को एक बार अवश्य चेक कर लें। दस्तावेज़ों को पहले से तैयार रखें, समय का विशेष ध्यान रखें और शांत मन से परीक्षा दें।

आप सभी को सफलता की शुभकामनाएं! सही तैयारी, सही दस्तावेज़ और समय की पाबंदी के साथ ही सफलता की राह आसान होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *